उपायुक्त के औचक निरीक्षण में गायब मिले बीडीओ और सीओ

झारखंड
Spread the love

  • नाराजगी व्यक्त करते हुए मांगा स्पष्टीकरण

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त दिनेश यादव ने खरौंधी प्रखंड का औचक निरीक्षण 15 अप्रैल को किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि का भी औचक निरीक्षण किया। कार्य प्रणालियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उपायुक्त के निरीक्षण में खरौंधी बीडीओ एवं सीओ कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कड़ी फटकार लगाते हुए बीडीओ एवं सीओ से स्पष्टीकरण मांगा। लिखित में जवाब देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की उपस्थिति, व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, योजनाओं के क्रियान्वयन और साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया।

श्री यादव ने कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर, योजनाओं से संबंधित फाइलें, लाभुक सूची एवं विभिन्न योजनाओं के भौतिक व वित्तीय प्रगति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने बीडीओ और सीओ को निर्देशित किया कि समस्त रजिस्टर एवं अभिलेख समय से अद्यतन कराएं जाएं। कार्यालय समय पर आने का निर्देश दिया। कर्मियों को भी समय पर आने के लिए निर्देशित करें।

डीसी ने कहा कि कार्यालयी कार्यों में शिथिलता को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने पंचायत भवन में ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्या एवं योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया कि ग्राम राजी में पुराने पंचायत भवन के बरामदे में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा था। बाकी के सभी शेष कमरों में ताला बंद था। बताया गया कि किसी निजी व्यक्ति के द्वारा शेष कमरों का उपयोग किया जा रहा है।

उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए तत्काल अंचल निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि अंचल अधिकारी से समन्वय कर अविलंब पंचायत भवन के सभी कमरों के ताले को तुड़वाते हुए उसमें आंगनबाड़ी केंद्र को सुचारू रूप से संचालित करना सुनिश्चित करें।

आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान सेविका एवं सहायिका उपस्थित पाई गईं। बताया गया कि केंद्र नियमित रूप से संचालित हो रहा है। उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण का आधार हैं, इनकी अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

इस दरम्यान उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र चंदनी का निरीक्षण किया, जहां आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण अधूरा पाया गया। आंगनवाड़ी निर्माण को पूर्ण कराने के लिए मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। अधूरे पड़े आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

भ्रमण के दौरान उपायुक्त श्री यादव द्वारा खरौँधी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। इस क्रम में विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति संतोषजनक पाई गई। छात्रों की उपस्थिति, मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन का संचालन, सभी विद्यार्थियों के यूनिफॉर्म समेत शिक्षकों की उपस्थित जायजा लिया गया।

उपायुक्त द्वारा वापसी के क्रम में प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय भवनाथपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर का भी औचक निरीक्षण किया गया। विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसेवाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर उदासीनता या लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *