राज्यपाल से मिले पैचक सिलाट खिलाड़ी, बताई उपलब्धि

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से झारखंड पैचक सिलाट संघ की प्रदेश सचिव सुश्री डॉली सिंह के नेतृत्व में राज्य की पैचक सिलाट खिलाड़ियों ने 15 अप्रैल को लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल को खिलाड़ियों ने अवगत कराया कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 31 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आनंद (गुजरात) में “खेलो इंडिया अस्मिता पंचक सिलाट महिला लीग (सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता)” हुई थी। इसमें झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 4 कांस्य पदक अर्जित किए हैं।

राज्यपाल ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

राज्यपाल ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *