पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को पिठोरिया थाना पुलिस लगभग 30 मवेशियों को पकड़कर थाना लाई। हालांकि, उसके बाद जो घटनाक्रम सामने आया, वह संदेह और विवाद का विषय बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए मवेशियों को थाना परिसर में करीब 5 घंटे तक रखा गया। रात के अंधेरे में इन मवेशियों को कथित रूप से तस्करों को सौंप दिए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ये वही तस्कर हैं, जो मवेशियों को कंटेनर में भरकर बांग्लादेश तक पहुंचाने का अवैध कारोबार करते हैं।
ग्रामीणों ने जब इन संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की, तो उनके जवाब ने सभी को हैरान कर दिया। तस्करों ने बेखौफ अंदाज में यह दावा किया कि वे मवेशियों को सीधे पिठोरिया थाना से लेकर जा रहे हैं। इस कथन ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया।
वहीं, जब ग्रामीणों ने इस संबंध में थाना प्रभारी से जानकारी ली, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि मवेशियों को “केस” के तहत जब्त किया गया है। उन्हें गौशाला भेजा जा रहा है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर आसपास की गौशालाओं में जानकारी ली, लेकिन वहां मवेशियों के पहुंचने की कोई पुष्टि नहीं हो सकी।
इस पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में आक्रोश और असमंजस का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर प्रशासन और तस्करों के बीच कैसा संबंध है, जो ऐसी गतिविधियां रात के अंधेरे में अंजाम दी जा रही हैं।
ग्रामीणों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। यदि कोई दोषी पाया जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

