बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में गर्मी तेज, कुछ इलाकों में ठंडक

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का रुख एक जैसा नहीं है। कई राज्यों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। कुछ क्षेत्रों में यह सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक (आंतरिक भाग) और केरल के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.5°C तक अधिक दर्ज किया गया।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी गर्मी का असर देखा गया।

दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश, बिहार के पूर्वी हिस्सों और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में तापमान -3.1°C या उससे अधिक नीचे दर्ज किया गया, जिससे वहां हल्की ठंडक महसूस की गई।

देश के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत संतुलित बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव मौसमी ट्रांजिशन का हिस्सा है, जहां गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अभी भी ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है।

जानकारों के मुताबिक कि गर्म इलाकों में पानी ज्यादा पिएं और धूप से बचें। ठंडे क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठंड से सावधान रहें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230