रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के एक शिष्टमंडल ने लोक भवन में 14 अप्रैल को भेंट की। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा हाल में आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक प्रकरण के संबंध में एक ज्ञापन समर्पित किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त परीक्षा में व्यापक स्तर पर अनियमितताओं एवं प्रश्नपत्र लीक की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस संदर्भ में विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रकाशित तथ्यों एवं जांच के दौरान हुई गिरफ्तारियों और बरामद सामग्रियों का उल्लेख करते हुए मामले की गंभीरता की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है।
राज्यपाल से शिष्टमंडल द्वारा ज्ञापन के माध्यम से उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया है, ताकि तथ्य स्पष्ट हो सकें। दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उक्त अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सी.पी. सिंह एवं नवीन जयसवाल समेत अन्य मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

