व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत 25 अप्रैल को

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झालसा, रांची के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डालसा राजकमल मिश्रा के आदेश पर 10 अप्रैल 2026 को सीजेएम सह एसीजेएम सह प्रभारी सचिव, डालसा केके मिश्रा ने सभी मध्यस्थों के साथ बैठक की।

इसमें बताया गया कि 25 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय परिसर में चेक अनादरण पर विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उन्होंने विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। मध्यस्थों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निष्पादन कराने की बात कही।

बैठक में एनआई एक्ट से संबंधित न्यायालय के कर्मियों को एनआई एक्ट से संबंधित सुलहनीय योग्य मामलों का चयन करने का निर्देश दिया। पक्षकारों को नोटिस भेजने और फोन के माध्यम से संपर्क करने की बात कही।

उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में मामले के निष्पादन के लिए एनआई एक्ट से संबंधित न्यायालयों में मध्यस्थों को नियुक्त किए जाने की बात कही, ताकि सभी मध्यस्थ आपस में समन्वय बनाकर पक्षकारों को सूचित कर सकें। अधिक संख्या में मामले के निष्पादन में अपनी सहभागिता निभा सकें।

बैठक में आगामी 2 मई 2026 को किस्को प्रखंड में आयोजित होने वाले मेगा लीगल सशक्तिकरण कैंप सह पर्यावरण जागरुकता अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। इसमें आयोजन को सफल बनाने को लेकर सभी की सहभागिता की बात कही। 

मौके पर मध्यस्थ हेमंत सिन्हा, प्रवीण कुमार भारती, लाल दीपक कुमार, लाल धर्मेंद्र देव, बुधनाथ साहू, पवन कुमार, मोमिना खातून, सुरीला देवी, कुमार चंद्रशेखर, युगल किशोर प्रसाद उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *