- देश की प्रगति में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : बिशप सीमांत तिर्की
रांची। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। मुख्य अतिथि बिशप सीमांत तिर्की, प्रो-इंचार्ज प्रो. कोर्स को-ऑर्डिनेटर प्रो. आशा रानी केरकेट्टा, प्रदीप टोप्पो, प्रो. मीना सिन्हा और गोस्सनर स्कूल की प्राचार्य डी.ए. केरकेट्टा, गोस्सनर हाई स्कूल के प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विभाग के प्रो. अनुज कुमार ने बताया कि गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 पिछले कई वर्षों से मनाया जा रहा है। पहले इसे राज्य स्तर पर आयोजित किया जाता था। अब इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जा रहा है।
बिशप सीमांत तिर्की ने कहा कि देश की प्रगति में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया के कारण ही हम देश-विदेश की महत्वपूर्ण घटनाओं को जान पाते हैं। सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक किया जाता है।
प्रो इंचार्ज प्रो इलानी पूर्ति ने कहा कि वर्तमान समय में एआई तेजी से अपना स्थान बना रहा है। इसलिए हम सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। मीडिया द्वारा दिखाई जाने वाली खबरों की जांच-पड़ताल अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि एआई का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और मीडिया सहित हर क्षेत्र में हो रहा है, जिससे खबरों को जल्दी और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
पैनल डिस्कशन में ‘अंतरराष्ट्रीय सिनेमा’ विषय पर चर्चा की गई। चर्चा में डॉ. बीपी सिंहा, बीजू टोप्पो, प्रो राकेश कुमार, विभाग की प्रो. मीना सिन्हा, प्रो. अनुज कुमार और विभाग की प्रो. मीना सिन्हा शामिल हुए।
इसमें झारखंड से संबंधित फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, झारखंड के फिल्मकारों द्वारा निर्मित कम बजट की फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।
डॉक्यूमेंट्री ‘ द विलेज ऑफ महाराष्ट्र’ की स्क्रीनिंग की गई। इसमें दिखाया गया है कि कैसे महाराष्ट्र के एक गांव में लोगों ने स्वछता और ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। गांव के पशु अपशिष्ट का उपयोज करके बायोगैस बना रहे है, जिसका इस्तेमाल वे अपने दैनिक जीवन में कर रहे हैं।
इसके अलावा एक ओर डॉक्यूमेंट्री ‘ सकेंड चांस’ की भी स्क्रीनिंग की गई। इसमें समाज में सुधार और नई शुरुआत की सोच को दर्शाया गया। इसके अलावा म्यूजिक वीडियो “सरना खून” की स्क्रीनिंग की गई। इसमें आदिवासी समुदाय के अपनी संस्कृति और मातृभूमि से गहरे जुड़ाव को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


