विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा स्थित जिला निबंधन (रजिस्ट्री) कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, राजस्व संग्रहण एवं आम जनता को दी जा रही सेवाओं की गुरुवार को समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं। लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित की जाए।
आयुक्त ने कहा कि निबंधन कार्यालय सरकार के राजस्व का एक प्रमुख स्रोत है। इसलिए किसी भी प्रकार की राजस्व क्षति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने डीड रजिस्ट्री, शुल्क संग्रहण की प्रक्रिया और संपत्ति के सही मूल्यांकन के आधार पर निबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने अस्वीकृत डीड, विवाह निबंधन, भूमि/संपत्ति निबंधन, लंबित मामलों, ऑनलाइन एंट्री एवं रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को समय सीमा के भीतर निष्पादित करने, ऑनलाइन प्रणाली को और मजबूत बनाने एवं दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन एवं सुरक्षित संधारण पर विशेष जोर दिया।
आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए। कार्यालय में दलालों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जाए। अभिलेखों को अद्यतन रखने एवं पारदर्शी व सरल सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही।
इस दौरान अधिकारियों ने आयुक्त को बताया कि निबंधन कार्यालय को नए भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
निरीक्षण के समय अवर निबंधन पदाधिकारी रविश राज सिंह मौजूद थे। इससे पूर्व गढ़वा पहुंचने पर सर्किट हाउस में आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मौके पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम एवं नजारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। आयुक्त ने अनुमंडल कार्यालय का भी दौरा किया, जहां सदर एसडीएम संजय कुमार ने उनका स्वागत किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


