गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्यों को किया गया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। एमरजैंसी केयर संस्था ने झारखंड के लोहरदगा में ब्लड डोनेशन लैंडस्केप पर स्टेट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से रक्तदाता और ब्लड डोनेशन कैंप से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुमला के सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी थे।

मुख्य वक्ता लोहरदगा के डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डॉ. शंभूनाथ चौधरी थे। उन्होंने पर्याप्त रक्त उपलब्धता, नियमित दान शिविरों और जिला स्तर पर ब्लड बैंक जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ज़ोर दिया। साथ ही, थैलेसीमिया और अन्य विशेष ज़रूरत वाले मरीजों पर भी चर्चा हुई। रक्तदान के परिदृश्य पर भी चर्चा हुई।

इस मौके पर गुरु नानक सेवक जत्था रांची के सूरज झंडई, इनीश काठपाल एवं रूद्र गिरधर को रक्तदान और प्लेटलेट्स डोनेट करने व समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाने के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गुरु नानक सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा,सचिव सुरेश मिड्ढा एवं मनीष मिड्ढा और संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्यों को सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्हें बधाई दी।

इस कॉन्फ्रेंस में एमरजैंसी केयर संस्था के सजल कुमार, देशराज गोयल, सुधांशु कुमार, वीबीडीए के फाउंडर सुनील मुखर्जी और पारस हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर विशाल कुमार समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *