Jharkhand : रामगढ़ में इस्पात प्लांट का फर्नेस फटा, 9 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

झारखंड
Spread the love

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के हेसला से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां झारखंड इस्पात प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार तड़के फर्नेस फटने से बड़ा हादसा हो गया।

अचानक हुए तेज धमाके से पूरे प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। धमाके की चपेट में आकर वहां काम कर रहे नौ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को पास के रांची रोड स्थित द हॉप हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

चिकित्सकों के अनुसार सात मजदूर 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं, जिससे उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची के देवकमल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में अखिला राय, बृजलाल बेदिया, राजबालन यादव, महेश महतो, अशोक बेदिया, राजू झा (पंडित जी), छोटू साव, सुरेश बेदिया और इशया शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह फर्नेस में तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी मानी जा रही है।

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। एहतियात के तौर पर प्लांट का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है। अंदर की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

घटना के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने प्लांट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जाता, तो इतनी बड़ी घटना टल सकती थी। प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश देते हुए घायलों के समुचित इलाज और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *