- बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया
रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा और श्री रानी सती मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रातू रोड स्थित श्री हनुमान बक्स पोद्दार सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।
शिविर में कई लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। फर्स्ट टाइम डोनर ने बताया कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती, बल्कि रक्तदान करने के बाद उन्हें अच्छा महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि रक्तदान से डरने की जरूरत नहीं है।
मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। समाज के लोगों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से यह शिविर सफल रहा। सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि मंच हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है।
इस कार्यक्रम के रक्तदान प्रभारी युवा विष्णु अग्रवाल एवं युवा सुमित अग्रवाल और सह संयोजक युवा निशांत मोदी ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर को सफल बनाने में नागरमल मोदी सेवा सदन की टीम का योगदान रहा।
रक्तदान शिविर मे पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, मनीष लोधा, विकाश अग्रवाल, निकुंज पोद्दार, पिंकेश खंडेलवाल, अनीश सरावगी, सैंकी रायका, तरुण अग्रवाल, सीपी रुइया, विशाल महलका, यश सुरेखा, प्रवीण अग्रवाल, राहुल शर्मा, श्री रानी सती कमिटी से सचिव मनोज जालान, सदस्य प्रदीप राजगढ़िया, विमल झुनझुनवाला, अमर पोद्दार शामिल हुए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


