पिठोरिया : सड़क हादसे में मासूम समेत कई घायल

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिठोरीया-पतरातू मुख्य मार्ग में राढ़हा पुल के समीप रविवार शाम करीब 6 बजे एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो पतरातू की ओर से आ रहा थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई।

इस हादसे में एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका पैर टूट गया है। वहीं ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *