धनबाद। पूरे राज्य में गर्मी पड़ने लगी है। यह धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी। इसके बाद पानी से संबंधित समस्या शुरू हो जाएगी। पानी की समस्या होने पर अब शिकायत करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे इसकी शिकायत कर सकते हैं।
धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर गर्मी को ध्यान में रखते हुए पानी से संबंधित समस्या के निवारण के लिए सख्त कदम उठाया है। घर बैठे शिकायत करने की सुविधा दी है।
इसमें आमजन जिले में बंद पड़े एवं खराब चापाकलों, जलमीनारों की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का निष्पादन 72 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।
जल संकट की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने एवं कार्यों की सतत निगरानी के लिए समाहरणालय में पीएचईडी और डीएमएफटी पीएमयू की संयुक्त सेल-जल सेवा टीम का गठन भी किया गया है।
उपायुक्त ने आमजनों से पानी से संबंधित समस्या के लिए https://dhn-jalsewa.in या या क्यूआर कोड पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


