पिठोरिया के महावीर मंदिर में मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

पिठोरिया। पिठोरिया किसान चौक स्थित श्री महावीर मंदिर में गुरुवार को श्री राम जन्मोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। वर्ष 1998 में स्थापित इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी परंपरा के अनुसार भगवान श्री राम का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।

प्रातः काल मंदिर वैदिक रीति-रिवाज से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा का अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने के पश्चात् हवन का आयोजन किया गया।

दोपहर के समय भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें स्थानीय कीर्तन मंडली के साथ श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। अपराह्न 4 बजे भंडारा का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद भगवान श्री हनुमान जी की विशेष आरती की गई। इसमें सनातन धर्मावलंबियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ननकू बैठा, विकास कुमार, नरेश साहु, मनोज साहू, महावीर साहू, राजेश साहू, बिरू साहु, मधु कुमार, पंकज कुमार,धीरजू साहु किशन बैठा, दिनेश साहू और शैलेश महतो सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *