सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने साहित्यिक उत्सव में पाई दोहरी सफलता

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने रोस्ट्रा ’26 साहित्यिक उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपलब्धि हासिल की। बीआईटी, मेसरा में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय ने स्पीकर्स डिलेमा (एलोकेशन) में द्वितीय स्थान और काया पलट प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली वाणी, मौलिकता और गहन चिंतन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्पीकर्स डिलेमा (एलोकेशन) प्रतियोगिता में कक्षा 9 की सचिता त्रिपाठी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। काया पलट प्रतियोगिता में कक्षा 9 की सूर्यांशी सिन्हा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन की सराहना की। कहा कि ऐसी सफलताएं विद्यालय के उस सतत प्रयास को दर्शाती हैं, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और उत्कृष्टता का विकास किया जाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *