सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई भावपूर्ण विदाई, पेंशन दरबार आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। जिला प्रशासन ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की।

इस अवसर पर जिले के 10 सेवानिवृत्त शिक्षकों और एक कर्मी को उनके लंबे, समर्पित और अनुकरणीय सेवा काल के लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने स्वयं सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न, शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

पेंशनरी लाभ प्रदान किया गया

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता होते हैं। उनके अथक योगदान से ही आने वाली पीढ़ियां मजबूत और सशक्त बनती हैं।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी पेंशनरी लाभ प्रदान करना जिला प्रशासन की शिक्षकों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

इस अवसर पर जगदीश्वर प्रमाणिक को सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिनकी काउंसलिंग वर्ष, 2024 में हुई थी।

कार्यक्रम में रांची जिला उप समाहर्ता बिवेक सुमन एवं रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मी

रंजीत मोहन, स.शि., रा.म.वि. तैमारा, बुंडू
श्रीमती मरसी किरण पास्कली लकड़ा, स.शि., रा.म.वि. न्यू तुपुदाना, रांची-2
संतोष कुमार महतो, प्रधानाध्यापक, रा. हरिजन मध्य विद्यालय, तमाड़
रविन्द्र नाथ राय, स.शि., रा.प्रा.वि. बोधडीह, तमाड़
मो. करीम आलम, स.शि., रा.म.वि. रडगांव, तमाड़
खुर्शीद अनवर, स.शि., रा.प्रा.वि. खुदिया, ओरमांझी
नील कमल महतो, स.शि., रा.उत्क्र.म.वि. हजाम, सिल्ली
भानु प्रताप यादव, स.शि., रा.प्रा.वि. रामपुर, सिल्ली
हेन्डरी बागे, स.शि., संत अलोईस मध्य विद्यालय, रांची
श्रीमती राधा लकड़ा, लिपिक, कार्यालय जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची
गोपाल तिवारी, कार्यालय अधीक्षक, विधि शाखा, रांची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *