Gas Cylinder Rate : युद्ध के बीच गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें झारखंड की कीमत

झारखंड
Spread the love

Gas Cylinder Rate : रांची। ईरान, अमेरिका, इजरायल युद्ध के बीच पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की कीमत में तीसरी बार बढ़ोतरी कर दी है। फिलहाल, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई है। नई कीमत 1 अप्रैल, 2026 से लागू हो गई है।

कमर्शियल सिलेंडर महंगा

पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 मार्च को 31 रुपये की बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद मार्च, 2026 में इसकी कीमत 1925.00 रुपये हो गई थी। फिर 7 मार्च को इसकी कीमत में 114.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद कीमत 2039.50 रुपये हो गई थी। अब 1 अप्रैल से इसके लिए 2256.50 रुपये देने होंगे। यानी कीमत 217 रुपये बढ़ी है।

घरेलू के दाम स्थिर

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये हो गई थी। नई कीमत 6 अप्रैल, 2025 से लागू थी। इसके बाद इसके दाम नहीं बढ़े थे। 7 मार्च, 2026 को इसकी कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। तब घरेलू सिलेंडर के दाम 970.50 रुपये हो गये थे। अप्रैल में भी यही कीमत चुकानी होगी।

5 केजी के दाम

कंपनी के अनुसार 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल, 2025 को बढ़ाकर 339.50 रुपये कर दी गई थी। दाम 7 मार्च, 2026 से बढ़कर 361.50 रुपये कर दिया गया था। अप्रैल में भी यही कीमत देनी होगी।

10 केजी की कीमत

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल, 2025 को बढ़ाकर 658.50 कर दी गई थी। 7 मार्च, 2026 को इसके दाम बढ़ाकर 700.50 रुपये कर दिये गये थे। फिलहाल, इसके दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। अप्रैल में यही दाम देना होगा।