लोहरदगा का बेटा सौरभ प्रजापति बना इंटरनेशनल लेवल फिटनेस ट्रेनर

झारखंड खेल
Spread the love

  • देश के स्टार क्रिकेटरों को दे रहे ट्रेनिंग

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। छोटे शहर से बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। झारखंड के लोहरदगा जिले के रघुनंदन लेन निवासी सौरभ प्रजापति आज दिल्ली में एक सफल जिम ट्रेनर और फिटनेस कोच के रूप में अपनी पहचान बना चुके है।

सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत लोहरदगा से क्रिकेट खेलते हुए की थी। उन्होंने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट की बारीकियों को समझा। लोहरदगा में उन्होंने क्रिकेट कोच अमित से प्रशिक्षण लिया।

समय के साथ सौरभ ने फिटनेस के क्षेत्र में कदम रखा। कड़ी मेहनत व लगन से आज वे दिल्ली में प्रोफेशनल ट्रेनर बन चुके हैं। खास बात यह है कि सौरभ अब भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव और पूर्व भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन जैसे बड़े क्रिकेटरों को फिटनेस ट्रेनिंग दे रहे हैं।

सौरभ कहते हैं कि अगर इंसान मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य पर काम करे तो कोई भी सपना बड़ा नहीं होता। सौरभ के पिता विनय प्रजापति और माता गीता देवी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *