पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त नाम शेख जाबीर (उम्र लगभग 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय शेख वजीर, निवासी चंदवे, थाना पिठोरिया) है। उसके खिलाफ थाना में 19 मार्च, 2025 को (कांड संख्या 23/26) दर्ज किया गया था।
पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच के दौरान अभियुक्त की संलिप्तता पाई गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


