भव्य कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल
मढ़ौरा। सारण जिले के मढ़ौरा में स्थित श्री श्री 108 श्री टंगरिया बाबा के स्थान पर धेनुकी सरकारी गाछी में आज 22 मार्च को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ। यह महायज्ञ अगले 28 मार्च 2026 तक चलेगा।
इस मौके पर आयोजकों की ओर से क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची, जहां कलश की स्थापना कर महायज्ञ शुरू किया गया।
समिति के सक्रिय सदस्य बृजकिशोर सिंह ने बताया कि यज्ञकर्ता हरिशंकर मिश्रा उर्फ छोटे बाबा हैं, जबकि कथा वाचक बनारस के अज्येश्वरानंद मिश्रा जी हैं।
चंदन सिंह ने बताया कि, महायज्ञ का समापन 28 मार्च 2026 को पूर्णाहुति, यज्ञ समापन एवं कथा विश्राम के साथ होगा। उसी दिन भंडारा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


