कांके में प्रकृति पर्व सरहुल की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • पहान, पईनभोरा एवं महतो को किया गया सम्मानित

अफरोज आलम

कांके। प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर कांके क्षेत्र में शनिवार को सरना समिति, कांके क्षेत्र के तत्वावधान में दर्जनों गांव के खोड़हा ने पारंपरिक वेश भूषा में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में कांके रोड जयपुर, प्रेमनगर, चुड़ी टोला, सेमरटोली, नगड़ी, हुसीर, रोल, एकम्बा, कदमा, सुन्दर नगर सहित दर्जनों गांव के हजारों युवक युवतियों का जनसैलाब उमड़ा।

कांके सरना मैदान में प्रकृति का पर्व सरहुल पर्व आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत कर गया। शोभायात्रा में शामिल महिला पुरुष पारंपरिक लाल पाड़ साड़ी में दिखे। वे ढोल, मांदर, नगाड़े की थाप पर सामूहिक नृत्य करते सरना मैदान पहुंचे।

सरना मैदान में समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, महासचिव बिनोद सांगा, कोषाध्यक्ष देवा उरांव, संरक्षक एतवा गाड़ी, महादेव उरांव, भुगोल उरांव, मुकेश मुंडा, सूरज टोप्पो, सुमित्रा टोप्पो, बैजनाथ उरांव, कैलाश उरांव, अर्जुन उरांव, हुसीर के पूर्व मुखिया विजय उरांव सहित समिति के पदधारियों और सदस्यों ने शोभायात्रा में आए कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, ट्रेनी आइपीएस साक्षी जमुवार, बीडीओ विजय कुमार, डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय सहित सभी खोड़हा मंडली का का स्वागत किया। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को सरहुल की बधाई दी।

कांके पतरातू मार्ग पर हाजी चौक पर हुसीर के समाजसेवी मोबिन अंसारी उर्फ पप्पू ने सरना समिति अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, कोषाध्यक्ष देवा उरांव, सचिव सूरज टोप्पो, हुसीर के पूर्व मुखिया विजय उरांव को माला पहनाकर स्वागत किया। जुलूस में शामिल युवक युवतियों को पानी की बोतल वितरण किया। इसके अलावा बीएयू गेट पर दुकानदार संघ के द्वारा शरबत का वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *