अफरोज आलम
कांके। कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खलारी प्रखंड की एक गंभीर जनसमस्या को प्रश्न के माध्यम से सोमवार को सदन में उठाया। विधायक ने कहा कि खलारी प्रखंड में चुरी कॉलोनी और राय दरहा टांड़ के समीप बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।
विधायक ने कहा कि 10–12 वर्ष पूर्व बने इस पुल का इतना जल्द खराब हो जाना निश्चित तौर पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से रांची को चतरा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क का संपर्क प्रभावित हो गया है।
स्थानीय प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है, जिससे आम जनता, व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुल का शीघ्र पुनर्निर्माण या तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


