Jharkhand Weather : इस दिन 70 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

  • कल से लू के साथ वज्रपात व आंधी का अलर्ट

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। कुछ जिलों में लू चलेगी। राज्‍य में लगातार बारिश होने की संभावना है। आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 14 मार्च, 2026 ने दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्‍स‍ियस की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

यहां होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 15 से 20 मार्च तक कहीं-कहीं आंशिक और कुछ जगहों पर सामान्‍य बादल छाये रहेंगे। कई जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

यहां चलेगी लू

केंद्र के अनुसार 15 मार्च को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

यहां वज्रपात-आंधी संभव

केंद्र के अनुसार 15 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 50 किलोमीटर तक होने के संकेत हैं।

केंद्र के अनुसार 16 मार्च को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 50 किलोमीटर तक होने के संकेत हैं।

केंद्र के अनुसार 17 मार्च को राज्‍य में कहीं-कहीं वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

केंद्र के अनुसार 18 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 50 किलोमीटर तक होने के संकेत हैं।

यहां चलेगी तेज हवा

केंद्र के अनुसार 16 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 70 किलोमीटर तक होने के संकेत हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK