रांची। झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इसका आदेश मंत्रीमंडल सचिवालय के जारी कर दिया है।
मंत्री का निधन 6 सितंबर, 2026 को प्रातः में मर्सी अस्पताल, गिरिडीह में हो गया है।
दिवंगत मंत्री के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा 6 और 7 सितंबर, 2026 को राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।
उक्त अवधि में उन सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा।
राज्य सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय 7 सितंबर, 2026 को बंद रहेंगे।

