दिवंगत मंत्री का आज 3.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आज 3.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे।

जानकारी हो कि झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन दिनांक 6 सितंबर, 2026 को प्रातः गिरिराज के मर्सी अस्पताल में हो गया है।

उनकी अंत्येष्टि सितंबर को अपराह्न 3:30 बजे गिरिडीह जिला स्थित उसरी नदी- हरसिंहरायडीह शमशान घाट में किया जाना है। दिवंगत मंत्री की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *