अवैध और जोखिमपूर्ण गतिविधि है डब्बा ट्रेडिंग : सीए जयेन्द्र तिवारी

झारखंड
Spread the love

  • आईसीएआई की रांची शाखा भवन में निवेशक जागरुकता कार्यक्रम आयोजि‍त

रांची। आईसीएआई की रांची शाखा भवन में निवेशक जागरुकता कार्यक्रम भारत सरकार के कार्पोरेट मंत्रालय के अधीन इंवेस्टर एजुकेशन प्रोटेक्शन फंड अथॉरिटी के तत्वावधान में 9 मार्च को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक युवा, विद्यार्थियों एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य निवेशकों को वित्तीय बाजार की सही जानकारी प्रदान करना और सुरक्षित एवं जागरूक निवेश के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन ने कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। सही जानकारी का अभाव कई बार लोगों को गलत निवेश निर्णय लेने के लिए प्रेरित कर देता है। ऐसे में निवेशक जागरुकता कार्यक्रम लोगों को पूंजी बाजार, बैंकिंग और निवेश के सुरक्षित विकल्पों के बारे में सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

श्री जैन ने कहा कि संस्थान समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में वित्तीय जागरुकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से अपील की कि वे निवेश करने से पहले उचित जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

कार्यक्रम के विशेषज्ञ वक्ता सीए जयेन्द्र तिवारी (रीजनल काउंसिल मेंबर, गाजियाबाद) ने प्रतिभागियों को निवेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने डब्बा ट्रेडिंग के बारे में बताते हुए कहा कि यह अवैध और जोखिमपूर्ण गतिविधि है, जिससे निवेशकों को दूर रहना चाहिए।

श्री तिवारी ने पूंजी बाजार की मूल संरचना और उसके कार्य करने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। साथ ही बैंकिंग प्रणाली के परिचय के माध्यम से वित्तीय लेन-देन की पारदर्शिता और सुरक्षा पर प्रकाश डाला।

श्री तिवारी ने निवेशकों को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या धोखाधड़ी की स्थिति में उपलब्ध निवेशक शिकायत निवारण तंत्र का उपयोग कैसे किया जा सकता है। उनके मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को निवेश के क्षेत्र में जागरूक और सतर्क रहने की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

कार्यक्रम का संचालन रांची शाखा के कोषाध्यक्ष सीए हरेन्दर भारती और धन्यवाद रांची शाखा सचिव सीए दिलीप कुमार ने दिया। इस अवसर पर रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *