खटाल की आड़ में अवैध कारोबार, पुलिस ने बरामद की राइफलें, चार गिरफ्तार

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार से झारखंड तक अनगिनत खटालें संचालित हो रहे हैं। अधिकांश खटालों में दूध की आड़ में नशा का कारोबार चल रहा है। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है।

यहां दीघा थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक खटाल से शराब के साथ दो अवैध राइफलें बरामद की हैं। इस मामले में चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मीनिया गली में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बनाई गई और खटाल में छापेमारी की गई।

छापे के दौरान पुलिस को वहां से शराब के साथ दो अवैध राइफलें भी मिलीं। यह देखकर पुलिसकर्मी भी चौंक गए। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें अंकुश उर्फ रौशन, गुड्डू, श्रवण और मनोज कुमार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी मूल रूप से नटका दियारा के रहने वाले हैं।

फिलहाल वे दीघा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गली में रह रहे थे। पुलिस को शक है कि ये लोग लंबे समय से शराब तस्करी के धंधे में शामिल थे।

दीघा थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार आरोपी खटाल की आड़ में शराब का धंधा चला रहे थे। मुख्य सरगना अंकुश उर्फ रौशन बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक शराब के कारोबार में किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए आरोपियों ने लोगों को डराने-धमकाने के लिए हथियार भी रखे थे। दोनों राइफलें बोरे में छिपाकर रखी गई थीं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 19 बोतल अंग्रेजी शराब और करीब एक लीटर देसी शराब बरामद की। इसके अलावा दो अवैध राइफल भी जब्त की गईं।

पुलिस ने बरामद शराब और हथियारों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

खटाल से हथियार मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास रहने वाले लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि यहां शराब और हथियार का खेल चल रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *