सीआईएल अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 की विजेता सीसीएल

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। सीसीएल के तत्‍वावधान में आयोजित सीआईएल अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का समापन 28 फरवरी को हुआ। मेकन स्‍टेडियम में चल रहे प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सीसीएल और एनसीएल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में खिताब सीसीएल ने जीता।

टॉस जीतकर सीसीएल ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एनसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीसीएल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर जीत दर्ज की। खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार उपस्थित रहे। सीआईएल एवं सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य, महाप्रबंधकगण भी समारोह में मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि मैं स्वयं एक खिलाड़ी रहा हूं। इसलिए खेल भावना को भली-भांति समझता हूं। उसे सलाम करता हूं। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें मेरी हैं। चाहे कोई जीते या हारे, सभी विजेता हैं।

फाइनल मुकाबले में सीसीएल के धनंजय सेदरिया को “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने मात्र 9 गेंदों में नाबाद 21 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

सीसीएल के हिमांशु धूमाश को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द सीरीज” का पुरस्कार दिया गया। एनसीएल के राहुल को “बेस्ट बैट्समैन” और सीसीएल के जिशान नवाज खान को “बेस्ट बॉलर” का अवॉर्ड प्रदान किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *