- शीर्ष निष्पादन करने वालों को 35 पदक प्रदान किए जाएंगे
नई दिल्ली। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) 2024-25 बैच के लिए 57वां दीक्षांत समारोह 27 फरवरी, 2026 को अपने नई दिल्ली परिसर में आयोजित करेगा। इस अवसर पर शीर्ष निष्पादन करने वालों को 35 पदक प्रदान किए जाएंगे।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आईआईएमसी के कुलाधिपति और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
दीक्षांत समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, आईआईएमसी सोसायटी के अध्यक्ष आर. जगन्नाथन, आईआईएमसी की कुलपति डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौर और आईआईएमसी के रजिस्ट्रार एल. मधु नाग भी उपस्थित रहेंगे।
विभिन्न परिसरों में पत्रकारिता (अंग्रेजी, हिंदी, रेडियो एवं टीवी, डिजिटल मीडिया, ओडिया, उर्दू, मराठी और मलयालम), विज्ञापन और जनसंपर्क सहित स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों के छात्र जिन्होंने 2024-25 में अपनी परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं, उन्हें डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे।
दीक्षांत समारोह में डिप्लोमा के अतिरिक्त सभी छह परिसरों के प्रत्येक पाठ्यक्रम के शीर्ष छात्रों को 35 पदक प्रदान किए जाते हैं, जिनमें से 23 में नकद पुरस्कार शामिल हैं।
उपराष्ट्रपति, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में, नई दिल्ली स्थित आईआईएमसी में नए शैक्षणिक ब्लॉक और छात्रावास ब्लॉक की आधारशिला रखी जाएगी।
इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री द्वारा मंत्रालय और संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इनक्यूबेशन सेंटर में स्थित क्रिएटर्स लाउंज का भी उद्घाटन किया जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


