दुर्गा पूजा पंडालों का जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने किया भ्रमण 

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

लक्ष्मी सिंह

हुसैनाबाद। पलामू ज़िला परिषद के उपाध्यक्ष सह हुसैनाबाद के युवा झामुमो नेता आलोक कुमार सिंह (टुटू सिंह) ने दुर्गा पूजा पर हुसैनाबाद मध्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान, उन्होंने विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों और स्थानीय लोगों से मुलाक़ात कर पूजा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और ख़ुशहाली की कामना की।

आलोक कुमार सिंह ने लंगरकोट, कुशा, हदना, मांडर, अलीनगर, मंजुराहा, बड़हियाडीह, चौखड़ा, सरहू, घुरुआ मंझोली, पोलडीह, मरहा, ईंटवा, चनकार, बांधपर, पथरा, शिवपुर, नारायणपुर, बेनी, सबानो, सदाजल, बुलंद बिगहा, सोनवर्षा और दरुआ सहित विभिन्न क्षेत्रों के दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान, पूजा समितियों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर ज़िप उपाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का महत्त्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता और सद्भाव को मज़बूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के माध्यम से सामाजिक एकता को और मज़बूत करने का अवसर मिलता है।

भ्रमण के दौरान संजय पाठक, योगेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, अर्जुन राम, वरुण सिंह, रामजी ठाकुर, विपुल सिंह, बिट्टू सिंह, राजू पासवान, धनंजय सिंह, रजनीश मेहता, राकेश चंद्रवंशी, योगी राम, संतू सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा, चंदन सिंह, योगेंद्र सिंह, बालाजी, वीरेंद्र सिंह और सुनील सिन्हा सहित कई अन्य लोग मौज़ूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *