सीआईएल अंतर कंपनी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में एससीसीएल और एनसीएल की जीत

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। सीआईएल अंतर कंपनी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट सीसीएल के तत्‍वावधान में मेकॉन स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। बुधवार को टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले गए।

पहला मैच सीसीएल और एससीसीएल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एससीसीएल की टीम ने मैच अपने नाम किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन एवं टीम भावना के साथ खेलते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। खेल के अंतिम क्षणों में ही मैच का फ़ैसला हो पाया।

दूसरा मैच एनसीएल और बीसीसीएल के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एनसीएल ने जीत दर्ज की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

मैच के दौरान सीसीएल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने पहले मैच के “मैन ऑफ द मैच” खिलाड़ी को सम्मानित किया। उन्‍होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन विभिन्न कंपनियों के बीच समन्वय, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। खेल प्रबंधक आदिल हुसैन ने टीम भावना के महत्व को रेखांकित किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK