- Horoscope : 21 फरवरी,2026 का राशिफल
मेष
स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा। मध्याह्न के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। कार्यालय में और ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत में सावधानी बरतें। विवाद से दूर रहें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
वृष
माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। संपत्ति के दस्तावेजों के पत्रों पर हस्ताक्षर टाल दें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सृजनात्मकता में वृद्धि होगी।
मिथुन
सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु पराजित होंगे। मध्याह्न के बाद घर में विवाद हो सकता है। परिजनों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नकारात्मक विचार आपको हताशा करेंगे।
कर्क
लंबे समय की योजनाओं के आयोजन के विषय में सोचते-सोचते दुविधा में फंसे रहेंगे। परिजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी। मध्याह्न के बाद समय अच्छा रहेगा।
सिंह
प्रत्येक कार्य दृढ़ इच्छाशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखें। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिजनों का सहकार अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।
कन्या
मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर कोई गलत कार्य नहीं कर बैठें। इससे संभलकर रहें। चर्चा और विवाद से दूर रहें। मध्याह्न के बाद आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढे़गी।
तुला
व्यापार में लाभ होगा। संतान के साथ संबंध सुमधुर रहेंगे। मध्याह्न के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगडे़गा। भावनाओं पर काबू रखें। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलें। भ्रांति होने से दूर रहें।
वृश्चिक
दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से कार्य को सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में भी बुद्धि-प्रतिभा की प्रशंसा होगी। उच्च अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। उनसे लाभ भी होगा।
धनु
किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। गलत काम से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखिएगा। मध्याह्न के बाद दिन बहुत अच्छा और सफलतापूर्ण रहेगा। पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में मधुरतापूर्ण वातावरण बना रहेगा।
मकर
संभलकर चलने की जरूरत है। स्वास्थ्य के विषय में लापरवाही नहीं करें। आकस्मिक व्यय के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। मध्याह्न के बाद स्थिति में कुछ हलकेपन का अनुभव होगा। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी।
कुंभ
साधारण सी बातों में दांपत्य जीवन में बात का बतंगड़ बन सकता है। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित नहीं होना पड़े, इसकी सावधानी बरतें। शारीरिक रूप से स्फूर्ति और प्रफुल्लता का अभाव रहेगा।
मीन
कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहयोगियों का सहकार नहीं मिलेगा। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक नहीं रहे, इसकी सावधानी रखिएगा। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहिएगा। अदालती विषयों से दूर रहें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


