संजय यादव
देवघर। एम्स देवघर के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए एफआईएसीपी फेलोशिप सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पटना में आयोजित एपीआई के 2026 सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।
एफआईएसीपी फेलोशिप चिकित्सा क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है, जो उन चिकित्सकों को प्रदान किया जाता है। उन्होंने चिकित्सा सेवा, शिक्षण, अनुसंधान और रोगियों की देखभाल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। यह सम्मान चिकित्सक की उत्कृष्टता, समर्पण एवं चिकित्सा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है।
प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार ने इसे अपने संस्थान, सहकर्मियों तथा विद्यार्थियों के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में चिकित्सा शिक्षा एवं रोगी सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक ने प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार आगे भी चिकित्सा, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते रहेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230 व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


