- गांव में ही मिलेंगी सभी बैंकिंग सुविधाएं
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरांग पंचायत के मेन रोड जतपुरा में झारखंड ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालित किया जा रहा है। यह केंद्र लिंक ब्रांच बिशुनपुरा (ब्रांच कोड–210) से संबद्ध है। इसका सीएसपी कोड 1CSC210A है। केंद्र की संचालिका सत्यवंती देवी हैं। केंद्र के संचालन से जतपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं।
ग्रामीणों को अब बैंकिंग कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय या दूर स्थित शाखा तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ग्राहक सेवा केंद्र पर बचत खाता खोलना, आरडी खाता खोलना, राशि जमा एवं निकासी, फंड ट्रांसफर, एसटीडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट) खाता खोलना तथा आधार सीडिंग की सुविधा उपलब्ध है।
इसके अलावा अटल पेंशन योजना (APY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी यहीं से लिया जा सकता है।
सीएसपी संचालिका सत्यवंती देवी ने बताया कि ग्रामीणों को सरल, पारदर्शी और त्वरित बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग बैंकिंग सेवाओं से जुड़ें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि नकद लेन-देन पर निर्भरता कम हो और वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले।
ग्रामीणों ने भी केंद्र खुलने पर संतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी बैंक शाखा तक जाना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों अधिक लगता था। अब गांव में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से काफी सहूलियत हुई है। ग्राहक सेवा केंद्र का खुलना ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


