- सीएमपीडीआई अंतर क्षेत्रीय संस्थान एथलेटिक्स टूर्नामेंट का समापन
रांची। सीएमपीडीआई के खेल मैदान में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के तत्वावधान में तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2025-26 का 18 फरवरी को समापन हुआ। टूर्नामेंट के टीम चैम्पियनशिप की विजेता क्षेत्रीय संस्थान-5, बिलासपुर की टीम और उप-विजेता क्षेत्रीय संस्थान-1, आसनसोल की टीम रही।
ओपेन मेन्स में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर के दिग्विजय बेहरा एवं मेन्स वेटरन में क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल के अमित कुमार सिंह को मिला। विमेंस ओपेन में मुख्यालय-रांची की मारथा होरो एवं विमेंस वेटरन में क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर की श्रीमती अनुपमा राय को पुरस्कार मिला।
संस्थान के निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्षा श्रीमती स्मिता सिंह, श्रीमती सुषमा भारती ने टीम चैम्पियनशिप के विजेता और उप-विजेता टीम एवं इंडिविजुअल अवार्ड देकर पुरस्कृत किया।
कार्यपालक निदेशक राजीवा कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के क्षेत्रीय निदेशक कंचन सिन्हा, जेसीसी सदस्य एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़, लांग जम्प एवं ट्रिपल जम्प, साइक्लिंग, 4 गुणा 100 रिले रेस आदि के विजेता एवं उप-विजेता को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यालय-रांची एवं क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं गणमान्य व्यक्ति सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


