जलाभिषेक के लिए जा रहे लोगों पर मस्जिद के पास से फेंका पत्थर, एक का फूटा सिर, जानें क्या हुआ आगे

अपराध उत्तर प्रदेश
Spread the love

मथुरा। हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा से आई है, जहां नवविवाहिता को लेकर जेहर चढ़ाने जा रहे लोगों को गांव सहार में मस्जिद के सामने रोक लिया गया और डीजे बंद करा दिया गया।

इसको लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान पथराव हो गया। इसमें एक का सिर फूट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। साथ ही 3 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में पीएसी तैनात की गई है।

बरसाना के गांव सिहार में चौकीदार रोहतास के बेटे लक्ष्मण की दो माह पूर्व शादी हुई थी। गांव के मंदिर में जेहर चढ़ाने के लिए नवविवाहिता के साथ गांव की महिलाएं और परिजन डीजे के साथ जा रहे थे।

दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी मस्जिद के सामने पहुंचे। यहां समुदाय विशेष के लोगों ने डीजे रोक कर भोले बाबा के भजन बंद करने को कहा।

इसी दौरान मस्जिद के पास से किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर गगन सैनी के सिर पर लगने से उनका सिर फट गया।

इससे आक्रोश फैल गया। बजरंग दल के राम तोमर और करणी सेना के जिलाध्यक्ष मौके पर सहार पहुंचे। उन्होंने लोगों से जानकारी जुटाई।

इसके बाद सहार चौकी का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर बरसाना थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पीएसी तैनात की गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *