रांची। बड़ी खबर आई है। रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
चुनाव के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सीमावर्ती इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ स्थित चौरा टांगरा के समीप बने चेक पोस्ट पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से नौ लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे कटहल मोड़ चेक पोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी।
इसी दौरान एक नीली रंग की सुजुकी बोलेनो कार (JH01EZ-3498) को पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में नकदी मिली।
यह नकदी एक आभूषण दुकान संचालक के पास से बरामद की गई, जो वाहन में सवार था।
चेक पोस्ट पर तैनात दलादली ओपी में पदस्थापित एएसआई अरुण अकेला को इस वाहन पर संदेह हुआ।
संदेह के आधार पर जब उन्होंने वाहन की गहन तलाशी ली, तो उसमें से नौ लाख रुपये नकद बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान वाहन सवार खुद को ज्वेलरी दुकान का संचालक बता रहा था, लेकिन वह नकदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब पुलिस को नहीं दे सका।
नकदी बरामद होने की सूचना चेकिंग में मौजूद मजिस्ट्रेट मो. एजाज ने तत्काल आयकर विभाग को दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी राशि जब्त कर ली है। साथ ही नकदी के स्रोत और उद्देश्य को लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रांची नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस इस मामले को काफी संवेदनशील मान रही है।
फिलहाल पुलिस और आयकर विभाग दोनों ही नकदी के स्रोत की जांच में जुटे हुए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस रकम का इस्तेमाल चुनावी गतिविधियों को प्रभावित करने के लिए तो नहीं किया जाना था।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


