एसडीएम ने दो प्रत्याशियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने सोमवार को मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के औचक भ्रमण के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए दो प्रत्याशियों के डीजे युक्त प्रचार वाहनों को जब्त कर लिया। संबंधित प्रत्याशियों के विरुद्ध उड़नदस्ता के माध्यम से आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये।

एसडीएम ने बताया कि वे सोमवार को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान मझिआंव बाजार क्षेत्र में नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शोभा देवी एवं सुमित्रा देवी के प्रचार वाहन अनधिकृत रूप से डीजे का प्रयोग करते हुए घूमते पाए गए।

मौके पर ही दोनों वाहनों को जब्त कर बीडीओ मझिआंव को निर्देश दिया गया कि वाहनों को थाना में खड़ा कराया जाए। संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायें।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि पूरे क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू है, जिसके तहत किसी भी प्रत्याशी को डीजे के प्रयोग की अनुमति नहीं दी गई है।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा भी प्रभावी है, जिसमें डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। बिना अनुमति किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार वाहन चलाना स्पष्ट रूप से आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।

एसडीएम ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी उड़नदस्ता दलों एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम को निर्देश दिया कि ऐसे वाहनों की सघन जांच कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

साथ ही, सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में किसी भी जुलूस या रैली में डीजे का प्रयोग न हो।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *