गोस्सनर कॉलेज के विद्यार्थियों को तनाव से मुक्ति के मिले टिप्‍स

झारखंड
Spread the love

रांची। जिला स्वास्थ्य समिति, रांची और टेली मानस झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में गोस्सनर कॉलेज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गोस्सनर कॉलेज की प्राचार्या प्रो इलानी पूर्ति ने बच्चों के बीच वातार्लाप कर उन्हें इस मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से लगातार जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस शिविर में चिकित्सकों और परामर्शदाताओं ने बच्चों को परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार दवाओं का भी वितरण किया। साथ ही, इस शिविर में लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के सदस्य द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। एक्टिविटी के जरिये मैसेज एवं अंत में जरूरतमंद बच्चों के साथ वन ऑन वन परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या ने गेस्ट के स्वागत के बाद झिमली चटर्जी द्वारा आइस-ब्रेकिंग एक्टिविटी से किया गया। इससे विद्यार्थियों में सहजता और सहभागिता की भावना उत्पन्न हुई।

इसके पश्चात मनोचिकित्सक डॉ. सहज ने मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक रोगों के लक्षण, उनके कारण एवं समय रहते उपचार की आवश्यकता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

डॉ प्रीथा रॉय एवं झिमली चटर्जी ने तनाव के विभिन्न प्रकारों, उनके शारीरिक एवं मानसिक प्रभावों और उनसे बचाव के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

इस क्रम में एनएचएम की स्‍टेट सेल नोडल ऑफिसर संताना कुमारी ने उन तकनीकों के बारे में जानकारी दी, जिनके माध्यम से तनाव को कम किया जा सकता है।

सत्र के अंत में विद्यार्थियों की व्यक्तिगत काउंसिलिंग की गई। आवश्यकता अनुसार उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो इलानी पूर्ति ने कहा कि विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य उनकी शैक्षणिक प्रगति का आधार है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ पूर्ति ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। यह भी बताया कि किसी भी तरह की मानसिक परेशानी होने पर 2*47 टोल फ्री नंबर 14416 या 18008914416 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला स्वास्थ्य समिति से शांतना कुमारी स्टेट कंसल्टेंट राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनसीडी कोषांग की जिला नोडल पदाधिकारी डॉ सीमा गुप्ता,  एनसीडी कोषांग के जिला कार्यक्रम सहायक अभिषेक कुमार, टेली मानस टीम से डॉ सहज साथू, झिमली चटर्जी, राधिका रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गोस्सनर कॉलेज रांची की प्राचार्य, शिक्षकों में पीके गुप्ता, प्रियंका सोरेन, अनीता रंजन, नीलम तिरु, लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन से सीनियर एग्‍जीक्यूटिव सोशल डेवलपमेन नीरज कुमार एवं उनकी टीम से शिल्बिया पूर्ति, अंजू कुमारी का अहम योगदान रहा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *