मेगा नेत्र जांच शिविर में 300 लोगों ने कराई आंखों की जांच

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड चित्रांश विचार मंच एवं सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल के संयुक्त प्रयास से दृष्टि नेत्रालय ने स्कूल परिसर में मेगा आई चेकअप कैंप का आयोजन रविवार को किया। इसमें लगभग 300 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल के डायरेक्टर अमरेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षिका रश्मि भूषण, हरविंदर कौर एवं शिक्षक शुभम अग्रवाल और अमित लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं दृष्टि आई हॉस्पिटल की टीम बंटी बरियार, डॉ. मनोज कुमार, राकेश प्रसाद सिन्हा, स्वाति कच्छप, प्रभा कुजूर, प्रीति कुमारी, विकास कच्छप एवं सुधांशु कुमार ने पूरी तत्परता से नेत्र जांच की।

झारखंड चित्रांश विचार मंच के अध्यक्ष संजय पिपरवाल, उपाध्यक्ष राजीव सहाय एवं श्रीकांत शरण, सचिव प्रखर जयपुरियार, कोषाध्यक्ष साकेत बिहारी शरण, सदस्य प्रमोद कुमार सिन्हा, डॉ के पी सिन्हा, आनंद श्रीवास्तव, पंकज पीयूष, अशोक प्रसाद, विकास सहाय एवं मनीष वर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *