गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने विशेष दीवान का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • 300 बच्चों ने पढ़ा श्री जपजी साहिब जी का सामूहिक पाठ

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने आगामी फाइनल एग्जाम में शामिल होने वालों बच्‍चों के लिए एक विशेष दीवान का आयोजन किया गया। रविवार को सुबह 9.15 बजे से सजाए गए इस दीवान में समाज के लगभग 300 बच्चों ने स्वयं उच्चारण कर श्री जपजी साहिब जी का पाठ सामूहिक रूप से किया।

नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्टेज पर बैठकर श्री जपजी साहिब साहिब जी का पाठ किया और दूसरों को भी जाप कराया। पाठ समाप्ति के बाद श्री आनंद साहिब जी का पाठ पढ़ा गया। अरदास हुकुमनामा और कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 10.15 बजे हुई। इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा आशीष के तौर पर बच्चों के बीच रबर एवं पेंसिल का वितरण किया गया। मंच संचालन मनीष मिड्ढा ने किया।

सत्संग सभा के सचिव सुरेश मिड्ढा ने बताया कि इस दीवान के आयोजन का मकसद बच्चों के फाइनल एग्जाम की सफलता के लिए उनका हौसला आफजाई करना था। दीवान समाप्ति के उपरांत चाय नाश्ते का लंगर भी चलाया गया।

आज के दीवान में सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा, सुरेश मिढ़ा, बिनोद सुखीजा, हरविंदर सिंह बेदी, हरगोबिंद सिंह, लेखराज अरोड़ा, अनूप गिरधर, अशोक गेरा, कवलजीत मिड्ढा, मनीष गिरधर, रमेश पपनेजा, इन्दर मिढ़ा, शैंकी मिढा, दिनेश गाबा, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, महेंद्र अरोड़ा, रमेश तेहरी, वेद प्रकाश मिढ़ा शामिल थे।

इनके अतिरिक्‍त प्रकाश अरोड़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, राजेन्द्र मक्कड़, सूंदर दास मिढ़ा, जीतू काठपाल, पाली मुंजाल, बसंत काठपाल, हरीश मिढ़ा, हरविंदर सिंह, सूरज झंडई, प्रकाश गिरधर, गौरव मिढ़ा, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, उमेश मुंजाल, कमल मुंजाल, प्रवीण मुंजाल, पंकज मिड्ढा, पवनजीत सिंह खत्री समेत अन्य भी शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *