रांची। बीआईटी, मेसरा में 38वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 6 फरवरी, 2026 को संस्थान के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने आयोजित की।
संस्थान का खेल परिसर लगभग एक लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 400 मीटर का एथलेटिक ट्रैक, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदान, जिमनैजियम, मल्टी-जिम, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस, शतरंज, लॉन टेनिस, थ्रो बॉल और हैंडबॉल जैसी कई खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं।
यह खेल महोत्सव आयोजन सचिव (शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग) डॉ. महेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के कार्यकारी कुलपति प्रो. अशोक शेरोन ने किया। इस अवसर पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रसिद्ध खिलाड़ी वसीम और दिनेश अतिथि सम्मान के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, विभिन्न संकायों के डीन, एसोसिएट डीन, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान गुब्बारे छोड़े गए, नवोदय विद्यालय के छात्रों द्वारा बैंड प्रदर्शन किया गया। पहले दिन का समापन नवोदय विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम से हुआ, जिन्हें नृत्य प्रशिक्षक निकिता टिग्गा ने प्रशिक्षित किया था।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


