रांची। मैट्रिक और इंटर परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में मध्याह्न भोजन संचालित होगा। इसका निर्देश शिक्षा सचिव उमा शंकर सिंह ने दिया है। इस बाबत उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को 2 फरवरी, 2026 को आदेश जारी किया है।
शिक्षा सचिव ने पत्र में लिखा है कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 3 से 23 फरवरी, 2026 तक निर्धारित है। इस संबंध में कतिपय जिला से परीक्षा आयोजित होने वाली तिथि को विद्यालयों में मध्याहन भोजन योजना संचालन रहने के संबंध में दूरभाष से मार्गदर्शन की मांग की जा रही है।
पत्र में कहा गया है कि प्राधिकरण द्वारा 10 फरवरी, 2025 के द्वारा पूर्व में भी निर्देश निर्गत किया जा चुका है। उक्त पत्र में यह स्पष्ट किया गया था कि “वैसे उत्क्रमित उच्च / मध्य विद्यालय जिनमें परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है, उन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्रा के लिए परीक्षा के दिन निकटतम विद्यालयों में मध्याहन भोजन की व्यवस्था की जाय।‘
उक्त के आलोक में इस वर्ष भी आयोजित होनेवाली मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा के लिए उपर्युक्त निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


