राम लखन सिंह यादव हाई स्कूल में 135 बच्चियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण

झारखंड
Spread the love

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम लखन सिंह यादव हाई स्कूल बना झारखंड में सेनेटरी पैड बांटने वाला पहला स्कूल

शहर के जाने-माने समाजसेवी रतन लाल अग्रवाल ने बालिकाओं को स्वच्छता जागरूकता का दिया संदेश

रांची। राजधानी रांची के कोकर स्थित राम लखन सिंह यादव हाई स्कूल में 135 छात्राओं के बीच शनिवार (31जनवरी 2026) को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह विद्यालय झारखंड में सेनेटरी पैड बांटने वाला पहला स्कूल बन गया है। शहर के जाने-माने समाजसेवी रतन लाल अग्रवाल ने सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम की अगुवाई की।

कार्यक्रम के दौरान रतन लाल अग्रवाल ने बालिकाओं को स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया और मासिक धर्म के दौरान पैड का ही इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दिया।

बताते चलें कि, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आदेश दिया है कि देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त सैनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएं। यह फैसला मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद आया है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि छात्राओं का अधिकार है कि उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक माहौल मिले। कोर्ट ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अलग-अलग जेंडर के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करें और वहां पूरी प्राइवेसी सुनिश्चित करें। साथ ही, दिव्यांग छात्रों के अधिकारों का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विनय रंजन के अलावे शिक्षिका संध्या खलखो, बृजनंदन राम, श्रीनिवास शर्मा, अनुकूल विजय, अनुपमा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, अंजू कुमारी, संध्या रानी ओहदार, शिवमूरत राम, पुनम नायत, उमेश महतो, मनीष कुमार, ईमाजुल हक, प्रतिमा कुमारी आदि मौजूद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *