गणपत लाल चौरसिया
गुमला। सदर अस्पताल के ओपीडी महिलाकक्ष में फिर महिला चिकित्सक हिना कौशल अपने ड्यूटी से लगभग 2 घंटे गायब दिखी। इस बीच दर्जनों मरीज चिकित्सक का इंतजार करते देखी गई।
मरीजों ने बताया कि लगभग 2 घंटे से यहां पर इंतजार कर रहें हैं। अब तक डॉक्टर नहीं आयी है। स्टॉफ ने बताया कि कुछ काम से गई हुई हैं। लौटने पर मरीज को देखेंगी।
डॉ. हिना कौशर ने पूछे जाने पर बताया कि वह लंच करने के लिए नया समाहरणालय चांदली के समक्ष अपने एक रिश्तेदार के पास जाती हैं। उन्होंने बताया कि 2 घंटे वह ड्यूटी से गायब नहीं थी। मात्र 45 मिनट ही गायब थी।
डॉक्टर ने कहा कि मेरा रात्रि ड्यूटी भी थी। 1:15 में ओपीडी से निकलकर नया समाहरणालय गई थी और 1:45 बजे ड्यूटी पर आ गई थी। मैं सभी मरीजों को बारीकी से देखती हूं। मेरे ऊपर लगाया गया आरोप निराधार है।
डीएस डॉ. अनूपम किशोर ने बताया कि उन्हें चिकित्सक के नहीं रहने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने डॉ हिना कौशर से स्पष्टीकरण की मांग की है। डॉ. अनूपम ने बताया कि लंच 3 बजे के बाद ओपीडी समाप्त कर जाएं। अस्पताल की विधि व्यवस्था से खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

