विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने प्रखंड से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, सड़क निर्माण में अनियमितता और ग्रामीण इलाकों में आवागमन की समस्या को लेकर प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया। त्वरित समाधान की मांग की।
बैठक में जिप अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, जुड़वानिया में कार्यरत पारा शिक्षक उपेन्द्र यादव के स्वयं विद्यालय में पढ़ाने के बजाय भाड़े के शिक्षक से शिक्षण कार्य कराए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिप अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग से मामले की त्वरित जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
इसके अलावा शांति देवी ने रमना रेलवे स्टेशन से सरांग तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता और तय मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से तकनीकी जांच कर दोषी संवेदक और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
वहीं, बहियार कला गांव की मुख्य सड़क का मुद्दा उठाते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि तकनीकी पेंच के कारण सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तकनीकी अड़चन को शीघ्र दूर कर सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने जिप अध्यक्ष द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और समयबद्ध जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। दिशा की बैठक में इन समस्याओं के उठने के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और सड़क व आवागमन से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान निकलेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


