Ranchi: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए आदित्य साहू ने किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा

राजनीति झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर भाजपा खेमे से आई है। आदित्य साहू झारखंड प्रदेश भाजपा के अगले अध्यक्ष होंगे।

उन्होंने मंगलवार को चुनाव अधिकारी सह केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव के समक्ष प्रदेश भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल किया।

उनके अलावा इस पद के लिए किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया। उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा 14 जनवरी को की जाएगी।

बताते चलें कि, आदित्य साहू पहले से ही भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे झारखंड से राज्यसभा के सांसद भी हैं।

आदित्य साहू के नामांकन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, और भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

पार्टी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता जुएल ओराम को चुनाव पदाधिकारी बनाया है।

पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से पार्टी से जुड़े आदित्य साहू पूर्व में झारखंड प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित कई प्रमुख पदों का दायित्व निभा चुके हैं।

61 वर्षीय आदित्य साहू शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। वह 2019 तक राम टहल चौधरी कॉलेज के व्याख्याता के रूप में कार्यरत रहे।

जुलाई 2022 में उन्हें झारखंड से राज्यसभा के लिए चुना गया था। सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से आदित्य साहू की नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वह वैश्य समुदाय से आते हैं और इस समुदाय के बीच भाजपा की गहरी पैठ रही है।

प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के लिए 14 जनवरी की तिथि का विशेष महत्व भी है। इस दिन खरमास की समाप्ति और मकर संक्रांति का पर्व है, जिसे हिंदू परंपरा में शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है।

पार्टी इसे नए संगठनात्मक अध्याय की शुभ शुरुआत के रूप में देख रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *