हजारीबाग केन्द्रीय कारा से भागे 3 कैदी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

हजारीबाग। जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा से फरार हुए 3 सजायाफ्ता कैदि‍यों को हजारीबाग पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर जिला अंतर्गत करमाला थाना क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाया गया है।

बताते चलें कि 31 दिसंबर, 2025 की सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली थी रात्रि लगभग 1.30 बजे जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा से 3 कैदी फरार हो गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, हजारीबाग), अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था।

निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि तीनों सजायाफ्ता बंदी (देवा भुईयों उर्फ देव कुमार भुईयों, राहुल रजवार, जितेन्द्र रवानी) द्वारा वार्ड की खिड़की का रॉड काटकर बेडशीट के सहारे नीचे उतरते हुए आंतरिक दीवार फांदकर बाहरी दीवार के रास्ते फरार होने की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में केन्द्रीय कारा के आवेदन के आधार पर लोहसिंघना थाना में 31 दिसंबर, 2025 को मामला दर्ज किया गया। तीनों अभियुक्त क्रमशः 20 वर्ष, 27 वर्ष एवं आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग अमित आनंद के नेतृत्व में 3 विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एक टीम तकनीकी शाखा के सहयोग से कार्यरत रही। दूसरी टीम फरार कैदियों के मार्ग का ट्रेल कर रही थी। तीसरी टीम विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी।

अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फरारी के बाद अभियुक्त विभिन्न स्थानों से होते हुए जसीडीह पहुंचे। वहां से 4 जनवरी, 2026 को जसीडीह–पुणे एक्सप्रेस ट्रेन से महाराष्ट्र गए। 6 जनवरी, 2026 को सोलापुर जिला अंतर्गत करमाला थाना क्षेत्र के कोरटी स्थित ईंट-भट्ठा से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर, हजारीबाग) अमित आनंद, पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा (पेलावल अंचल), पु०नि० विनोद कुमार (थाना प्रभारी, बरही), पु०अ०नि० निशांत केरकेटा (थाना प्रभारी, लोहसिंघना), तकनीकी शाखा, नक्सल शाखा के पदाधिकारी एवं लोहसिंघना थाना का सशस्त्र बल शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *