Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में सर्दी चरम पर पहुंच गई है। पारा तेजी से गिर रहा है। कई जिलों में शीतलहर चल रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। आज सुबह 10 बजे गुमला का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कांके का तापमान 2.5
रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान 6 जनवरी को 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अपेक्षाकृत यहां का तापमान कम रहा है। हवा 4.2 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
यहां चलेगी शीतलहरी
गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ आदि जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर का प्रभाव देखने को मिलेगा।
इसका रखें ख्याल
मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
ये जिलावार तापमान

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


