- विभिन्न वर्गों में देशभर के न्यायाधीशों ने किया उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित 2nd All India Judges Badminton Championship 2026 का 4 जनवरी को समापन हो गया। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता रांची के खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से आए 31 न्यायाधीशों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान मेन सिंगल्स, वूमेन सिंगल्स, मेन डबल्स एवं मिक्स्ड डबल्स कुल चार वर्गों में मुकाबले खेले गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उच्च स्तरीय खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।
झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को न्यायपालिका के सदस्यों के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, आपसी सौहार्द एवं खेल भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया।
प्रतियोगिता के परिणाम
मेन सिंगल्स
विजेता : न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबास (बॉम्बे हाईकोर्ट)
उपविजेता : न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस (केरल हाईकोर्ट)
तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी (इलाहाबाद हाईकोर्ट)
वूमेन सिंगल्स
विजेता : न्यायमूर्ति सावित्री राठो (उड़ीसा हाईकोर्ट)
उपविजेता : न्यायमूर्ति रेखा बोराना (राजस्थान हाईकोर्ट)
तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति नूपुर भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट)
मेन्स डबल्स
विजेता : न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबास एवं न्यायमूर्ति सारंग वी. कोटवाल (बॉम्बे हाईकोर्ट)
उपविजेता : न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस एवं न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन वी. (केरल हाईकोर्ट)
तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति सी. सारावाना एवं न्यायमूर्ति जी.के. इलंथिरैयन (मद्रास हाईकोर्ट)
मिक्स्ड डबल्स
विजेता : न्यायमूर्ति वी. नरसिंह एवं न्यायमूर्ति सावित्री राठो (उड़ीसा हाईकोर्ट)
उपविजेता : न्यायमूर्ति रवि चिरानिया एवं न्यायमूर्ति रेखा बोराना (राजस्थान हाईकोर्ट)
तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति फरजान्द अली एवं न्यायमूर्ति नूपुर भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट)
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


